कीबोर्ड का सिपाही

ऐ हिन्दू…जूते पड़े लश्कर के तुझे

Posted in ख़बरदार by neerajdiwan on February 6, 2010

ऐ हिन्दू तेरी पिटाई हुई, लश्कर के शेर जवानों से
लश्कर के शेर जवानों से, तुझे जूते पड़े रुसवाई हुई

तेरा नगर मेरा नगर.. श्रीनगर श्रीनगर

हिन्दू तेरी मौत आई, लश्कर आई- लश्कर आई
अमरीका तेरी मौत आई, लश्कर आई- लश्कर आई

ऐसे जिहादी तराने और नारे पिछले तीन दिनों [4,5 और 6 फ़रवरी] में लाहौर, इस्लामाबाद और मुज़फ़्फ़राबाद में हुई रैलियों में गूंज रहे थे। पूरे पाकिस्तान में कश्मीर को भारत से आज़ाद कराने के समर्थन में सालाना रैली की जाती है। पांच तारीख को ‘कश्मीर सॉलीडरिटी डे’ मनाया गया। वहां भी वोटों की खातिर गिलानी सरकार ने कश्मीर पर चल रहे जिहाद के समर्थन में बाक़ायदा बयान जारी किए। खुद मुल्क के प्रधानमंत्री युसुफ़ रज़ा गिलानी ने कश्मीर को भारत से अलग करने के ख़्वाब को हक़ीक़त बनाने का संकल्प लिया। इनके बयानात और रैलियों की रिपोर्ट शायद ही किसी हिन्दी चैनल ने दी हो। वे राहुल गांधी के मुंबई दौरों पर चंदबरदाई तर्ज पर रिपोर्टिंग में व्यस्त थे।

मुज़फ़्फ़राबाद की रैली में जमात-उद-दावा के हाफ़िज़ मोहम्मद सईद, हिज्बुल मुजाहिदीन के सैयद सलाहुद्दीन, आईएसआई के पूर्व प्रमुख हमीद गुल समेत दर्ज़नों लीडरान इन रैलियों में शामिल थे। भाषणों में जमकर भारत विरोधी और हिन्दू विरोधी बयान दिए गए। यदि इसका उल्टा भारत में होता तो दंगे हो जाते। लाहौर और मुज़फ़्फ़राबाद की रैलियों में 26/11 के आरोपी और लश्कर ए तैयबा के ऑपरेशनल चीफ़ ज़कीउरहमान लखवी की रिहाई के नारे बुलंद किए गए।

ग़ौरतलब यह है कि इस रैली को श्रीनगर से हुर्रियत के लीडर सैयद अली शाह गिलानी ने भी फ़ोन पर एड्रेस किया। जिस दिन यह रैली हो रही थी, उसी दिन भारत सरकार की ओर पाकिस्तान को बातचीत के लिए प्रस्ताव भेजा गया। सवाल यह उठता है कि 26/11 के बाद ऐसा क्या अनोखा कर दिया पाकिस्तान ने जो हमें अब बातचीत से गुरेज़ नहीं?

चार घंटे का दौरा कर समूची मुंबई को ”भयमुक्त” करने वाले राहुल गांधी क्या श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने जाएंगे?

26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफ़िज़ मोहम्मद सईदा का कच्चा चिट्ठा और उसके इरादे जानिए (मुंबई हमले के बाद वो पाकिस्तान में घूम-घूमकर क्या कहता है सुनिए)